CM ने जवानों के ‘साहस’ को किया सलाम!, जानें, वजह

By : madhukar dubey, Last Updated : January 1, 2023 | 7:37 pm

छत्तीसगढ़। नये साल पर मुख्यमंत्री (Bhupesh) भूपेश बघेल ने पुलिस के जवानों के हौंसलों को सलाम किया। उनके जोश और जज्बे को बढ़ाने के लिए उन्होंने वन-टू-वन बातचीत की। जहां जवानों ने भी सीएम भूपेश से खुलकर चर्चा की। बात चाहे सुरक्षा की हो या उनके सामने आने वाली चुनौतियों की। ये नजारा पुलिस ग्राउंड (police ground) में दिखा। जहां वे संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के साथ पहुंचे थे।

मुख्यमंत्री ने जवानों से बातचीत के दौरान उनके मुश्किल काम को सलाम किया। उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह चावड़ी जाकर मजदूरों के साथ नाश्ता किया था और नए साल की सुबह कुछ इस अंदाज में शुरू की थी। पुलिस जवानों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में बस्तर के बदलाव को लेकर बड़ा दावा किया है।

पुलिस की आए बदलाव से अब ग्रामीण अपना समझने लगे हैं

पुलिस जवानों से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि हमेशा ये छवि रही पुलिस की वो ग्रामीणों को पकड़ने आ रहे हैं मारने आ रहे हैं गिरफ्तार करने आ रहे हैं, उस मानसिकता में काफी परिवर्तन आया है। अब मित्र पूर्णता व्यवहार हुआ है । दोनों तरफ से परिवर्तन आया है जिसकी वजह से वहां सड़कें बन रही हैं स्कूल बन रहे हैं आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल बन रहे हैं बाजार बन रहे हैं यह सारे निर्माण हो रहे हैं । तो काफी कुछ परिवर्तन बस्तर में देखने को मिल रहा है।

10 नवनिर्मित थानों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया

इस दौरान उन्होंने 10 नवनिर्मित थानों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। इन थानों का निर्माण पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने ढाई-ढाई करोड़ रुपये की राशि से किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि, सुरक्षा व्यवस्था, अपराधों के नियंत्रण के साथ-साथ कोरोना काल मे मानवता की सेवा करने में हमारे जवानों ने देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, ”पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के साहस, समर्पण और बहादुरी से बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क, पल-पुलिया निर्माण संभव हो सका है। बस्तर इलाके में नक्सली अब छोटे से क्षेत्र में सिमट कर रह गए हैं। हमारे जवानों ने आदिवासियों और वनवासियों का विश्वास जीतने में सफलता पाई है।”

मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए जवानों से अलग-अलग बात भी की। दंतेश्वरी फाइटर्स की सुनैना पटेल से उन्होंने कहा कि, लोगों से उनकी भाषा मे बात करें, इससे अपनापन बढ़ेगा। सुनैना ने बताया अब बस्तर अंचल में लोग पुलिस कैंप खोलने की मांग करते हैं। नक्सली रह चुके एएसआई ने बताया कि पहले जंगल में भटकते थे। अब वे हल्बी और गोंडी में लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं।

इस दौरान समारोह में गृह मंत्री श्री संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित रहे।