कांग्रेस सत्ता के लिए ‘किसी’ भी हद तक जा सकती है-अरुण साव ने ‘इमरजेंसी’ पर बोला हमला

By : hashtagu, Last Updated : June 25, 2024 | 2:16 pm

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) ने आज इंदिरा गांधी के कांग्रेस शासनकाल में लगे आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर जमकर कांग्रेस पर हमला बोला (Attacked congress) है। बता दें, आपातकाल के 50 वर्ष होने पर आज भाजपा देशभर में इसका विरोध जाती रही है। इसी क्रम में अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है न उन्हें संविधान पर भरोसा है ना संवैधानिक संस्थानों पर, आज ही के दिन 25 जून को निज हित के लिए देश के लोकतंत्र को बंधक बना लिया था और आपातकाल लगाया था।

  • कहा कांग्रेस संविधान को खतरे वाली बात पर झूठ फैलाने का काम चुनाव के समय किया था। आज भी वह अनर्गल प्रलाप और दुष्प्रचार फैला रही है। लेकिन देश की जनता यह जानती है कि संविधान से कांग्रेस ने ही संशोधन और छेड़छाड़ किया है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण इंदिरा गांधी के समय का आपातकाल, जिसे संविधान में संशोधन कर लागू किया था। और कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या कर डाली थी। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का प्रण और संकल्प है कि संविधान पर किसी भी तरह से आंच नहीं आने देंगे। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दुष्प्रचार को कामयाब नहीं होने देंगे। कांग्रेस की नीति रही है कि पहले झूठ के बल पर सत्ता पाओ और फिर गठबंधन के दलाें के साथ देश में फूट डालो और फिर जमकर लूटो।

यह भी पढ़ें : सतनामी समाज का प्रतिनिधिमंडल मिला CM से! विष्णुदेव साय बोले, किसी भी निर्दोष को प्रताड़ित नहीं किया जाएगा