कांग्रेस का पलटवार! कांग्रेस विधायकों के परफॉर्मेंस के आगे भाजपा शून्य
By : madhukar dubey, Last Updated : August 12, 2023 | 9:52 pm
प्रदेश के भाजपा नेता पहले अपने केंद्रीय नेतृत्व का तो भरोसा हासिल कर ले फिर कांग्रेस के विधायकों के परफॉर्मेंस पर सवाल उठाएं
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है भाजपा का जन विरोधी चेहरा और हम दो हमारे दो की नीति देश का बच्चा-बच्चा समझ चुका है भाजपा का एकमात्र सूत्र चुनाव में जनता से वादा करना और सत्ता मिलने के बाद वादा खिलाफी करना है 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की सरकार ने और 9 साल में केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया है भाजपा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जनता से किये वादा को कैसे पूरा किया जाता है इसकी शिक्षा लेनी चाहिए। पौने पांच साल में 36 बिंदुओं में किए गए वादा में 34 बिंदुओं के वादों को पूरा किया गया है। 51 योजना बनाकर प्रदेश को खुशहाल बनाया है। प्रदेश में किसानों को सबसे ज्यादा धान की कीमत मिल रहा है जो किसी भी अन्य राज्य में नहीं मिल रहा है। रोजगार, संस्कृति परंपरा तीज त्यौहार हर वर्ग के न्याय के लिए सरकार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : दीपक बैज का तंज, बोले, आजादी के 75 साल बाद ‘भाजपा’ को शहीदों की याद आयी!