Congress News : महासमुंद में भी ‘निकाले’ गए दर्जनों कार्यकर्ता

By : hashtagu, Last Updated : November 24, 2023 | 5:54 pm

महासमुंद । जिला महासमुंद ब्लॉक (District Mahasamund Block) में दर्जनों कार्यकर्ताओं को चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि, कुछ लोग पार्टी में रहते हुए पार्टी विरोध कार्य किए और विपक्षी पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस पार्टी ने उन पर कार्रवाई कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है। जिनमें ब्लॉक कांग्रेस (Block Congress) के पार्षद देवेश निषाद, पार्षद तरुण पांडे और कांग्रेस नेता राजा बग्गा शामिल हैं।

जिले के पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक रखी। जहां चुनाव की समीक्षा की गई और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले दर्जनों कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है, जिसमें ब्लॉक सहित जिले और प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : मोदी के ₹450 में सिलेंडर पर ‘भूपेश’ का प्रहार! पूछा, पूरे देश में क्यों नहीं