Congress Plan : दोबारा सत्ता पर ‘कुमारी सैलजा’ का जोर! फीडबैक पर ‘बनाएंगी’ चुनावी रणनीति

By : madhukar dubey, Last Updated : August 16, 2023 | 12:54 pm

रायपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दोबारा सत्ता वापसी (Congress returns to power again) कराने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की प्राथमिकता में है। ऐसे में छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा (State in-charge Kumari Selja) लगातार दौरे पर हैं। आज बिलासपुर पर हैं। जहां वे कुमारी शैलजा आगामी चुनाव को लेकर 8 विधानसभा सीटों के लिए जनप्रतिनिधियों से रूबरू होंगी। इनमें बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, बिल्हा, कोटा, तखतपुर, मुंगेली और लोरमी की सीट शामिल है। प्रदेश प्रभारी शैलजा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, एआईसीसी, पीसीसी डिलीगेट, क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी और संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी।

कुमारी सैलजा ने कहा था-सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का मार्गदर्शन है हमारे पास

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि अभी फरवरी में कांग्रेस पार्टी का छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ। जो इतिहास में पहली बार हुआ था। कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपनी शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष से की। अपनी निष्ठा, अपने काम से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने है। हमें गर्व होता है इन पर और हमें गर्व होता है हमारी पार्टी पर। कांग्रेस की एक-एक कार्यकर्ता की पहचान होती है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में है। भाजपा के 15 साल कुशासन के बाद हमारी सरकार बनी है। आज हम इसे भरोसे की सरकार क्यों कह है-आप सभी ने भरोसा दिलाया है कि भाजपा का कुशासन समाप्त किया।

कुमारी सैलजा ने कहा  कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के गौरव को जागृत किया। हर इंसान को फायदा पहुंचाया है। 5 साल भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो काम किये है छत्तीसगढ़ में एक-एक नागरिक को सशक्त किया है। एक-एक नागरिक को सरकार की योजना का हिस्सा बनाया है। केंद्र सरकार का जो सहयोग मिलना चाहिये, नहीं मिला। 15 साल बाद लोगों को लग रहा है सरकार हमारी है। आने वाले समय में हम सब मिलजुल कर काम करेंगे। सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का मार्गदर्शन है हमारे पास। राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे, भूपेश बघेल के नेत्तृव में हम सब लोगों के पास जायेंगे अपने काम के दम पर। जमीनी स्तर पर काम हुआ है। आने वाले समय में हम सभी लोग मिलकर मेहनत करेंगे। हमने नारा दिया है भरोसे की सरकार कांग्रेस की सरकार। हम सब मिलकर कांग्रेस की पुनः सरकार बनायेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पीएम मोदी के बहाने बीजेपी को घेर रहे हैं

कांग्रेस के भरोसे का सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सब लोगों ने मुझे कांग्रेस का अध्यक्ष चुना सिर्फ वोट ही नहीं डाला हिन्दुस्तान के सारे लोगों को बुलाकर अपनी शक्ति और अपना जितना कुछ प्रदर्शन करना था वो सभी सारे देश के लोगों को आपने बताया कांग्रेस यहां सिर्फ मजबूत नहीं इतना मजबूत है इस कांग्रेस की शक्ति को कोई तोड़ नहीं सकता। ऐसी छवि आपने बनाई है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष बना मेरे सामने दो चुनाव आये एक हिमाचल का एक कर्नाटक का हमने पूरी कोशिश की आपके आर्शिवाद से हमने दोनो राज्य भारी बहुमत से जीती। ये जो शक्ति मिली है। ये शक्ति छत्तीसगढ़ की लोगों की वजह से मिली है और इसको हम आगे बढ़ाते रहेंगे। जांजगीर -चांपा में कांग्रेस अध्यक्ष के नाते आया हूं। जैसा कि भूपेश बघेल ने कहा था मुझे 11 को आना था लेकिन लोकसभा होने की वजह से आना मुश्किल था इसलिए मैं माफी चाहता हूं। क्योंकि मणिपुर का विषय गंभीर था हम लोग कोशिश कर रहे थे किसी न किसी तरीके से मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा हो और वहां क्या चल रहा है।

वहां 200 से ज्यादा लोग मर चुके है। 5000 से अधिक लोग घायल हो चुके है और 5000 घर जलाये गये है। दूसरे जगह जाकर बसे है। राहुल गांधी जी वहां जाकर आयें है उन्होंने वहां के हालात को देखा, लोगों से मिले, बच्चों से मिले, महिलाओं से मिले। मिलकर वहां के हालात को प्रेस के माध्यम से बयान किया। प्रधानमंत्री मोदी कब मुंह खोलेंगे, कब बतायेंगे वहां की स्थिति? प्रधानमंत्री हमेशा यह कहते है 140 करोड़ का प्रतिनिधि है। प्रधानमंत्री कहते है कि देश का नंबर 1 लीडर हूं। लोकसभा में आकर प्रधानमंत्री कुछ कहेंगे पर उन्होंने कुछ कहा नहीं। मौन नहीं तोड़ा। प्रधानमंत्री ईडी, सीबीआई, आई सबका दुरूपयोग कर रहे है। जब राहुल गांधी आंखों देखी खबर रख रहे थे तो प्रधानमंत्री ने उसका भी जवाब नहीं दिया। हमारे 26 पार्टी के लोग गठबंधन बनाया है उन लोगों का भी जवाब नहीं दिया। उन्होंने उल्टा क्या किया कांग्रेस का मजाक उड़ाया। कांग्रेस नेताओं का मजाक उड़ाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भरोसे का सम्मेलन क्यों हो रहा है क्योंकि भूपेश बघेल का कांग्रेस पार्टी का आपने जो भरोसा दिये थे उस भरोसे पर हम खरा उतरे। हम लोगों ने लोगों के दिल तक जाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री कहते थे कि 15-15 लाख प्रत्येक के खाते में आयेंगे, लेकिन अभी तक नहीं आया। हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे कहा था । 9 साल बीत गये 2करोड़ नौकरी किसी को मिला? प्रधानमंत्री झूठ बोल रहे है। प्रधानमंत्री ने जो भरोसा दिया एक भी पूरा नहीं हुआ। हमारे भूपेश बघेल और उनके मंत्री मंडल ने जो भरोसा दिया करके दिखाया। आने वाले चुनाव में इससे भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।

कुमारी सैलजा का दौरा कार्यक्रम

एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 17 अगस्त सुबह 10 बजे बिलासपुर से जांजगीर के लिये रवाना होंगी। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस जांजगीर पहुंचेंगी। सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगी। शाम 5 बजे जांजगीर से बिलासपुर के लिये रवाना होंगी। एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा 18 अगस्त को सुबह 9 बजे बिलासपुर से कोरबा के लिये रवाना होंगी। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस कोरबा पहुंचेंगी। सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस में वरिष्ठ कांग्रेजनों से भेंट एवं चर्चा करेंगी। शाम 4 बजे कोरबा से रायपुर के लिये रवाना होंगी।

यह भी पढ़ें : प्राकृतिक आनंद और जैव विविधता का अड्डा है दुर्ग का तालपुरी नगरवन