पूर्व MLA ‘बृहस्पत सिंह’ पर चला ‘कांग्रेस’ का कार्रवाई का डंडा!

By : hashtagu, Last Updated : December 9, 2023 | 4:44 pm

रायपुर। पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह (Former Congress MLA Brihaspat Singh) को कारण बताओ नोटिस हुआ है। बृहस्पत सिंह को 3 दिन के अंदर जवाब देना होगा। प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नोटिस जारी (Notice issued) किया है। पीसीसी प्रभारी सैलजा पर आरोप लगाने को लेकर यह नोटिस कांग्रेस ने जारी किया है।

  • जारी नोटिस में लिखा है….छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम उपरांत आपके द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ नेताओं के उपर सार्वजनिक रूप से लगाये गये तथ्यहीन आरोप समाचार पत्रों एवं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संज्ञान में आया है ।

आपके द्वारा लगाये गये आरोप से पार्टी की छवि धुमिल हो रही है, जिसे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने का निर्णय है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में पूर्व MLA ‘विनय जायसवाल’ का सियासी बवंडर! टिकट के लिए ‘घूस’ देने का जड़े आरोप