भाजपा की गारंटी पर ‘कांग्रेस’ की चुटकी! लिखा, ये लो गारंटी… कितनी और चाहिए?

By : hashtagu, Last Updated : July 28, 2023 | 6:55 pm

रायपुर। भाजपा की गारंटी (BJP’s Guarantee) पर कांग्रेेस ने ट्विटर वार (CongressTtwitter War) छेड़ दिया है। आज बीजपी ने अपने ट्विटर पर भाजपा की गारंटी के मोदी के पोस्टर को पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, मुफ्त राशन की गारंटी किसने दी। मुफ्त वैक्सीन की गारंटी किसने दी। 5 लाख के मुफ्त इलाज की गारंटी किसने दी। जनऔषधि केंद्र में सस्ती दवाईयों की गारंटी किसने दी। पक्का घर बनाकर लखपति बनाने की गारंटी किसने दी।

इस पोस्टर पर कांग्रेस ने भाजपा की गारंटी के पाेस्टर पर चुटकी लेते हुए लिखा, नान घोटाला किसने किया। चिटफंड घोटाला किसने किया, जल-जंगल-जमीन को किसने लूटा। शराब में 4400 करोड़ का घोटाला किसने किया। बलात्कारी को प्रत्याशी किसने बनाया।

यह भी पढ़ें : ‘रमन और मामा’ के बहाने कांग्रेस का BJP पर पोस्टर वार! लिखा, ‘अपराधी संरक्षण योजना’

यह भी पढ़ें : बच्ची से रेप के मुद्दे पर BJP की ‘महिला मोर्चा’ ने किया गृहमंत्री निवास का घेराव!