संसद परिसर में ‘अरुण साव’ का प्रदर्शन!, देखें, VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 27, 2023 | 10:03 pm

दिल्ली। छत्तीसगढ़ से सांसद अरुण साव (Arun Saw) ने आज राहुल गांधी द्वारा ओबीसी समाज के अपमान करने पर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। वे महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध जताया। उन्होंने कहा राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरनेम का के बहाने ओबीसी समाज का अपमान किया।

भाजपा के ओबीसी सांसदों ने राहुल गांधी पर देश के ओबीसी समाज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ संसद भवन परिसर स्थित गांधी प्रतिमा से विजय चौक तक मार्च किया। मार्च कर रहे भाजपा के ओबीसी सांसदों ने एक बार फिर ओबीसी समाज के अपमान को लेकर राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
दरअसल, भाजपा लगातार ‘मोदी सरनेम’ मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर देश के ओबीसी समाज के अपमान का आरोप लगा कर, उनके खिलाफ देश भर में अभियान चला रही है। भाजपा लगातार यह आरोप लगा रही है कि देश के पिछड़ों का अपमान करना, कांग्रेस और राहुल गांधी के चरित्र में है इसलिए उन्हें माफी मांगनी ही चाहिए।