देशी IPL की खुमारी : गांव की महिलाएं उड़ा रहीं चौके-छक्के!

By : hashtagu, Last Updated : May 30, 2023 | 8:14 pm

रायपुर (भोजेंद्र वर्मा)। इस समय आईपीएल क्रिकेट की खुमारी अब गांवों में भी छाने लगी है। इसके लिए बकायदा लोगों ने रात के वक्त मैदान में लाइट और साउंउ के साथ मैच खेल रहे हैं। इसके लिए क्रिकेट टूर्नामेंट (Cricket tournament Women) का आयोजन भी जगह-जगह किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा रायपुर जिले के धरसींवा ब्लॉक के बरतोरी (Bartori of Dharsinwa Block) में भी देखने को मिला रहा है।

इसमें गृहणी महिलाएं (housewife women) अपने घर के कामकाज को निपटाने के बाद देशी आईपीएल में भाग ले रहीं हैं। बताते हैं कि जिन महिलाओं ने कभी बल्ला नहीं पकड़ा था, वो महज कुछ ही घंटों में चौके-छक्के लगाने लगी। उनके खेल की हौंसला आफजाई के लिए गांव भी बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस पूरे खेल का विडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

स्थानीय सरपंच ने कहा, हमारे प्रदेश के मुखिया ने जब से छत्तीसगढ़ ओलंपिक की शुरूआत की है। तब से बच्चे-युवा और बुजुर्ग और महिलाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ी है। वैसे भी खेल जीवन का एक अहम हिस्सा होना ही चाहिए। क्योंकि तन-मन और मस्तिक स्वस्थ्य रहता है। हमारा भी प्रयास है कि किक्रेट के साथ ही पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा मिले। खेल ही ऐसी चीज है जहां से भाई चारे और एकता के बीज लोगों में पनपते हैं। इसके लिए हम लोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को धन्यवाद करते हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : कांग्रेस बोली, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन के विरोध से BJP का राजनैतिक पाखंड उजागर!