चुनावी रणभेरी : रमन का वार! लिखे, बेटियों के लिए ‘अभिशाप’ है कांग्रेस सरकार’…VIDEO

रमन सिंह ने प्रदेश में महिला उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस को घेरा। ऐसे में उन्होंने एक्स ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट करते हुए सियासी हमला बोला।

  • Written By:
  • Updated On - October 12, 2023 / 05:14 PM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) ने प्रदेश में महिला उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस को घेरा। ऐसे में उन्होंने ने अपने एक्स ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट करते हुए सियासी हमला बोला।

उन्होंने लिखा, ‘बेटियों के लिए अभिशाप है कांग्रेस सरकार’ (Congress Government)। दिनदहाड़े हो रहे सामूहिक दुष्कर्म, छेड़खानियों से उनका बाहर निकलना भी दूभर है। भय और आतंक के माहौल में जी रही हैं बेटियां…। अब सभी कह रहे हैं”अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो”। गौरतलब है कि बीजेपी ने बीते दिनों महिलाओं के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ा था। चुनावी महौल में एक बार फिर रमन सिंह इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार से सवाल पूछ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भूपेश का रमन पर ‘सियासी’ प्रहार! लिखे, ‘कमीशनखोरों’ पर जनता ने किया वार