चुनावी दंगल : भूपेश बोले, ‘मोदी-शाह’ की झूठी बातों में मत आना

By : hashtagu, Last Updated : November 11, 2023 | 3:12 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) भाटापारा विधानसभा सीट के सिमगा में आम सभा (General meeting in simga)  को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार आपसे जो वादे किए थे उसे हमने पूरा किया। इस बार भी आप सरकार बनवाइए हम फिर कर्जा माफ करेंगे। इस बार हम देश में सबसे ज्यादा 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदेंगे।

उन्होंने ऐलान किया कि किसानों का ही नहीं स्वसहायता समूह की माताओं-बहनों समेत ट्रांसपोर्टर्स का कर्जा भी माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी की क्या गारंटी है, उन्होंने कहा था 15-15 लाख रुपए सबके खाते में आएंगे, आए क्या। नोटबंदी के बाद कालाधन खत्म हुआ क्या। पीएम मोदी हमेशा झूठ बोलते हैं, इनका भरोसा मत करना।

बीजेपी की गारंटी पर भरोसा मत करना

राम हमारे भांचा हैं, क्योंकि कौशल्या माता छत्तीसगढ़ की बेटी है। बीजेपी की गारंटी पर भरोसा मत करना। कांग्रेस और भूपेश के वादों और गारंटी पर भरोसा करना और कांग्रेस की सरकार बनवाना।

घोषणा पत्र के वादों को दोहराया

इस बार अगर उनको वोट दिया तो राशन 35 किलो से सात किलो हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी को 5 सौ रुपए में गैस सिलेंडर देंगे, सबको बिजली बिल में 2 सौ यूनिट की छूट देंगे। यहां तक की बच्चों की पढ़ाई भी मुफ्त होगी। कॉलेज वाले बच्चों का बस पास फ्री कर दिया है। केजी से पीजी तक सबकी पढ़ाई मुफ्त होगी।

गांव वालों को भी आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है

सबको रोजगार दिलाना है चाहे जितना पैसा खर्च हो। गांव वालों को भी आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। ताकी गांव के बच्चों को बाहर न जाना पड़े। ये तभी संभव होगा जब छत्तीसगढ़ में दूसरी बार आप हमारी सरकार बनवाएंगे।

छत्तीसगढि़या संस्कृति को हमने बढ़ावा दिया

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति हो चाहे रामवन गमन पथ हो, या हर ब्लॉक में जैतखंब बनाने की बात हो। छत्तीसगढि़या संस्कृति को हमने जिस तरह से बढ़ावा दिया इससे पहले कभी नहीं हुआ। ये छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में ही संभव हुआ। हमारी पहचान बदल गई है।

कई लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

सीएम भूपेश बघेल के संबोधन के बाद कई लोगों ने एक साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें : बृजमोहन अग्रवाल के साध ‘धक्का-मुक्की’ करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार!