चुनावी दंगल : जेपी नड्डा दहाड़े! भूपेश ‘सरकार’ में सिर्फ लूट की गारंटी

By : hashtagu, Last Updated : November 6, 2023 | 4:52 pm

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) जशपुर में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस वहां घोटाले (Congress scam there) होंगे। देश में पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमन वेल्थ का घोटाला, मनरेगा में भी घोटाला कांग्रेस के समय में हुआ था। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट की गारंटी है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं।

नड्डा आगे बोले भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, पांच हजार करोड़ का चावल घोटाला, 540 करोड़ का कोयला घोटाला, 13 सौ करोड़ का गौठान घोटाला किया गया। आज इनके कई अफसर जेल में बंद हैं। जेपी नड्डा ने ये बातें जशपुर की सभा के दौरान कही।

जेपी नड्डा के भाषण की प्रमुख बातें

विकास को तरस रहा जशपुर

मैं कांग्रेस और उसके प्रत्याशियों को चैलेंज करता हूं। पत्थलगांव में किसी ने विकास की एक ईंट लगाई है तो बताए। यहां विकास सिर्फ भाजपा कार्यकाल में हुआ। कांग्रेस का मलतब है ​अत्याचार, अनाचार, करप्शन, धोखा और परिवारवाद।

गरीबों का चावल रोक रहे भूपेश बघेल

केंद्र की मोदी सरकार गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन छत्तीसगढ़ भेज रही है लेकिन सीएम भूपेश इसे रोक रहे हैं। केंद्र ने देशभर में उज्ज्वला योजना में 9 करोड़ 60 लाख सिलेंडर दिया। छत्तीसगढ़ में 35 लाख लोगों को सिलेंडर दिया गया।

आयुष्मान योजना की राशि 10 लाख करेंगे

आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी लोगों को सालाना पांच लाख का कवर दे रही है। भाजपा की सरकार आती है तो ये राशि 10 लाख करेंगे। 18 लाख मकान बनाएंगे, केंद्र ने आवास योजना का राशि भेजा था लेकिन भूपेश बघेल ने 12 लाख मकान नहीं बनाए।

सभी महिलाओं को 12 हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। तेंदूपत्ता पर साढ़े हजार बोनस देंगे। तेंदूपत्ता का प्रति बोरा बोनस साढ़े पांच हजार दिया जाएगा। बीनने वालों को चरण पादुका दिए जाएंगे। ​भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार दिए जाएंगे। बीपीएल के नीचे आने वाली लड़कियों को डेढ़ लाख का आश्वसान राशि दिए जाएंगे।

कांग्रेस ने महादेव को भी नहीं छोड़ा

केंद्र की ओर से जशपुर को पिछले साल विकास कार्यों के लिए 236 करोड़ दिए गए। भाजपा का मतलब विश्वास है इसलिए लोगों को हम पर भरोसा है। लेकिन इन्होंने तो महादेव को भी नहीं छोड़ा। सत्ता में आने के लिए सट्टा में 508 करोड़ का घोटाला कर दिया। असीम दास ईडी में कहता हैं ये पैसा दुबई से लेकर भूपेश बघेल को देने आया था ​छत्तीसगढ़ के चुनाव के लिए।

कांग्रेस का मतलब झूठ और लूट

कांग्रेस ने कहा था बिजली का बिल माफ करेंगे लेकिन नहीं किया। नौजवानों को बेरोजगारों का भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन इसका भुगतान नहीं किया गया। चार गैस का सिलेंडर भी नहीं मिला। म​हिलाओं को पांच सौ रुपए प्रतिमाह देने की बात कही थी, जो आज तक नहीं मिला। कांग्रेस सरकार झूठ और लूट की सरकार।

मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा

मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, आने वाले समय में हम तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। मोदी कार्यकाल में आदिवासियों का बजट दोगुना किया गया। अनुसूचित जाति का ट्रायबल कंपोनेंट तीन गुना बढ़ाया गया। एकलव्य स्कूल का बजट ढाई गुणा बढ़ाया। आदिवासी बच्चों की स्कॉलरशिप ढाई गुना बढ़ाई गई। हमारी सरकार बनती है तो प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

यह भी पढ़ें : बंगाल राशन वितरण मामला: ईडी को बिहार चारा घोटाले में अनुमोदकों के परिवार के साथ मिले संबंध