चुनावी दंगल : प्रियंका गांधी का ‘मिनट-टू-मिनट’ कार्यक्रम!

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित करेगी।

  • Written By:
  • Updated On - October 29, 2023 / 08:53 PM IST

  • कांग्रेस महासचिव  प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगी
  • खैरागढ़ एवं बिलासपुर में लेंगी चुनावी सभा

रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में दो चुनावी सभा को संबोधित करेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे वे रायपुर हवाई अड्डे आयेगी, वहां से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र (Khairagarh assembly constituency) के जालबांधा में दोपहर 1.15 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी। दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होगी।

यह भी पढ़ें : CG-चुनावी रण : राहुल की दहाड़! कहा-कमल का बटन ‘दबाएंगे’ तो छिन जाएगी ‘आपकी’ जमीन