चुनावी समर : राजनीतिक ‘अपसंस्कृति’ की ‘भूपेश’ ने बोयी थी फसल, अब ‘वही’ काट रहे!-अरुण साव के निशाने पर राहुल भी

By : madhukar dubey, Last Updated : March 21, 2024 | 9:37 pm

  • कांग्रेस कार्यकर्ता खुद ही बता रहे है भूपेश है तो भरोसा है का नारा छलावा था : साव

  • रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) ने कहा है कि पिछले पाँच सालों में कांग्रेस की भूपेश सरकार (Bhupesh Sarkar) ने जिस तरह सरकार चलाई, जो छत्तीसगढ़ की दुर्दशा की, छत्तीसगढ़ में अराजकता फैलाई और छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटने का काम किया, उसका ही ही परिणाम अब निकल रहा है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से माइक पर उनके खिलाफ बोल रहे हैं, पत्र लिख रहे हैं कि उनका टिकट रद्द किया जाए। श्री साव गुरुवार को पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    Arun Sao

    • उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि जिस राजनीतिक अपसंस्कृति की फसल बघेल ने बोयी थी, अब वही फसल वे काट रहे हैं। कांग्रेस के मौजूदा हालात यह बताते हैं कि किस तरह से कांग्रेस में झगड़ा चल रहा है! कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है, यह अब साफ दिख रहा है। प्रदेश की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ की पूरी 11 सीटें लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत तय है।

    राहुल गांधी के बयान पर बोले साव ने कहा, जैसी करनी वैसी भरनी, असुरी शक्ति कौन है, शक्ति का उपहास किसने उड़ाया सब जानते है

    साव ने कहा कि देश के अंदर आम आदमी को पता है कि असुरी सोच के कौन हैं, शक्ति का उपहास कौन उड़ा रहा है और ये आम लोगों को भी पता है; इसलिए राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। देश की जनता जानती है कि भारतीय जनता पार्टी शुचिता की राजनीति करती है, राष्ट्रहित की राजनीति करती है। एकाउंट सीज करने संबंधी सवाल के जवाब में श्री साव ने कहा कि यह राजनीतिक आरोप है। जैसी करनी वैसी भरनी का परिणाम है।

    यह भी पढ़ें : Politics Story : कांग्रेस पर चला ‘विष्णुदेव’ का चुनावी ‘सुदर्शन’ चक्र! बोले, आदिवासियों को ‘समझा’ केवल वोट बैंक

    यह भी पढ़ें : चुनावी युद्ध में ‘विष्णुदेव’ ने दिए ‘अबकी बार 400 पार’ जीत के मंत्र! बोले, डबल इंजन की सरकार…इसके मायने

    यह भी पढ़ें :चुनावी युद्ध में ‘विष्णुदेव’ ने दिए ‘अबकी बार 400 पार’ जीत के मंत्र! बोले, डबल इंजन की सरकार…इसके मायने

    यह भी पढ़ें :चुनावी जंग : सैकड़ों सियासी ‘दिग्गजों’ की BJP में मेगा प्रवेश! ‘नितिन नबीन-अरुण साव’ का चुनावी शंखनाद

    यह भी पढ़ें :भूपेश के बहाने कांग्रेस पर ‘संजय श्रीवास्तव’ ने छोड़े ‘तीखे’ सियासी बाण! कहा-…जनता भाजपा के साथ