एक्स पर चुनावी जंग : सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज ने कांग्रेस पर छोड़ दिए तीखे बाण, मची सियासी खलबली

By : hashtagu, Last Updated : February 10, 2025 | 6:47 pm

  • कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र ही चुरा लिया: पंकज झा
  • बोले- कांग्रेस से निरीह राजनीतिक दल और कोई नहीं

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव प्रचार(municipal election campaign) के बीच सीएम साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप(Big allegation on Congress) लगाया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आईएनसी इंडिया से निरीह राजनीतिक दल और कोई नहीं है। पंकज झा ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज की तारीख में आईएनसी इंडिया से निरीह राजनीतिक दल और कोई नहीं है।

आपने देखा, इन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा का नारा चुराया दिल्ली चुनाव में, जिसकी देश भर में चर्चा और थू-थू हुई। आपने देखा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ भाजपा का घोषणा पत्र ही चुरा लिया। उसके भी आप सभी साक्षी हैं। अब कांग्रेस ने भाजपा का न केवल भाषण, अपितु हमारी आवाज तक चोरी कर ली है। प्रदेश में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भाषण उन्हीं की भाषा, उन्हीं की आवाज में चला कर कांग्रेस प्रत्याशी वोट मांग रहे। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी अपने चुनाव प्रचार के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की आवाज में उन्ही के भाषण को चलाकर वोट मांग रहे हैं। जिसे लेकर सीएम मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भाषण चोरी करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेंनिकाय का चुनावी रण : शिवडहरिया ने कहा-किसी को महाकुंभ जाने की मनाही नहीं, साथ ही भाजपा पर जड़े ये आरोप