बेटी से था बाप-बेटे का अवैध संबंध!, पढ़ें, संजू हत्याकांड

By : madhukar dubey, Last Updated : December 17, 2022 | 3:15 pm

छत्तीसगढ़।भरोसे की दीवारें गिरतीं, शैतानी रूहों से अब तो संबंधों की मर्यादाएं मिटती…। वैसे ये लाइनें, शायद (Bilaspur) बिलासपुर में हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी (History Sheeter Sanju Tripathi) की हत्याकांड पर सटीक बैठती है। पुलिस की जांच में जो खुलासे हो रहे हैं, वह चौंकाने वाले हैं। जहां एक ओर गोलीकांड के शिकार संजू त्रिपाठी और उनके पिता जय नारायण का ऐसा चरित्र उजागर हुआ है, जिससे सभी चौंक पड़े हैं।

पुलिस की जांच में ये कहानी सामने आई है कि जिस लड़की को संजू के पिता ने बेटी के रूप में गोद लिया था, उसी से उनके अवैध संबंध तो थे ही। साथ ही गाेलीकांड के शिकार उनके बेटे संजू से भी उसके अवैध संबंध कायम हो गए थे। जब इस बात की जानकारी उसके पिता को हुई तो उसने गोद ली बेटी को दूसरा मकान दे दिया था। इसके बाद पिता-पुत्र की आपस में नहीं बनती थी।

पुलिस की जांच में  संदेही के पिता से पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच में  अवैध संबंधों की बात उजागर हुई है। एएसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि संजू के पिता जयनारायण त्रिपाठी ने एक युवती को अपनी बेटी बनाकर रखा था। उसके साथ जयनारायण के अवैध संबंध थे।

भाई कपिल के संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी

पुलिस संजू के भाई कपिल के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। जांच के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि इसमें संजू के घर वालों के संबंध हत्याकांड में सामने आ रहे हैं। इसमें 12 से 13 लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस ने कपिल के पिता और पत्नी समेत कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में पता चला है कि संजू ने पैतृक जमीन के कई हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। बंटवारे को लेकर वह पिता और छोटे भाई को धमकी देता था। पूर्व में इनमें आपस में मारपीट चुकी है।