कर्नाटक BJP उम्मदीवार पर CG में FIR! कांग्रेस ने कराया दर्ज 

By : madhukar dubey, Last Updated : May 7, 2023 | 8:32 pm

बिलासपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly election) में इस वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हत्या की साजिश रचने का आडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी में रोष व्याप्त है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या के साजिश पर जगह-जगह एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज बिलासपुर सिविल लाइन थाने में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (State President Mohan Markam) सहित विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मणिकांत राठौर के वायरल ऑडियो से स्पष्ट समझ में आता है कि भाजपा कांग्रेस के नेताओं को जख्मी कर उनकी हत्या कर चुनाव जीतना चाहती है। कर्नाटक की जनता को बताने के लिए भाजपा के पास ना तो मुद्दा है ना कोई योजना है और 40 प्रतिशत कमीशन लेने वाली कर्नाटक की भाजपा सरकार को बदलने का मन कर्नाटक की जनता ने एक बना लिया है। ऐसे में करारी हार और मोदी की गिरती छवि को बचाने के लिए भाजपा अब साजिश कर रही है।

नीचे एफआईआर की कापी पढ़ें

Fvg M0maaaameca