‘प्रियंका’ पर फूलों की बारिश, भूपेश के साथ महाधिवेशन स्थल पर रवाना,देखें VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : February 25, 2023 | 10:35 am
छत्तीसगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन (national convention) के दूसरे दिन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) रायपुर पहुंचीं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। अधिवेशन में आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। संगठन का संविधान बदलने पर भी आज चर्चा होगी। प्रियंका गांधी के स्वागत में एयरपोर्ट के बाहर की सड़क पर फूल बिछाए गए थे। हाइड्रोलिक सिस्टम से रंग-बिरंगी पंखुड़ियां उड़ाई गई। प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे।
खड़गे करेंगे देश भर के डेलीगेट्स से बात
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद औपचारिक कार्यक्रम के बाद सम्बोधित करेंगे। सोनिया, नेताओं से सीधा संवाद करेंगी। पार्टी को लेकर वे क्या सोचती हैं,और वो कांग्रेस नेताओं से क्या अपेक्षाएं रखती हैं। इस पर खुलकर बात करेंगी।
स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन… @priyankagandhi जी. #INCPlenaryInCG pic.twitter.com/OVQxMIMl2H
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 25, 2023
पार्टी के संविधान बदलने पर भी चर्चा
कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में पार्टी अपने संविधान को बदल सकती है। जैसे पदाधिकारियों की नियुक्ति के नियम, चुनावों में कैंडिडेट्स को लेकर बात, संगठन में पदों के बंटवारे को लेकर नियम। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं।
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इसे लेकर बताया कि 16 प्रावधानों में बदलाव के प्रस्तावों पर बात होगी। इसके अलावा संविधान के 32 नियम में संशोधन का प्रस्ताव है। CWC में 50 प्रतिशत आरक्षण, दलित, महिलाओं और आदिवासियों को दिया जाना जरूरी है, इसे स्वीकार भी कर लिया गया है।
इन तीन मुद्दों पर दिन भर होगी चर्चा
शनिवार को ही अधिवेशन में शामिल बड़े नेता देश के तीन बड़े मुद्दों पर बात करेंगे। ये मुद्दे हैं राजनीतिक हालातों पर, अर्थव्यवस्था पर और इंटरनेशनल अफेयर्स पर।
इस बैठक में देश में सेंट्रल एजेंसियों का सियासी इस्तेमाल किए जाने, देश की अर्थव्यवस्था को कांग्रेस कैसे संभाल या बेहतर कर सकती है इस पर और देश की विदेश नीतियों पर चर्चाएं होंगी। दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक इन मुद्दों पर कांग्रेस पूरी तरह से अपनी रणनीति तैयार करेगी। इसके बाद शाम के वक्त कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
