वन मंत्री केदार कश्यप को मिला ‘संसदीय कार्य मंत्रालय विभाग’! कैबिनेट विस्तार संभवत: नगरीय निकाय चुनाव के बाद

  • Written By:
  • Updated On - July 12, 2024 / 12:22 PM IST

रायपुर। भाजपा की विष्णुदेव साय (BJP’ Vishnudev Sai) के कैबिनेट के विस्तार के अटकलों के मंत्री केदार कश्यप (Minister Kedar Kashyap) को  बीच संसदीय कार्य मंत्रालय (Ministry of Parliamentary Affairs) की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। ऐसे में संभावना है कि अब मंत्रीमंडल का विस्तार फिलहाल नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही संभव है। मंत्री केदार कश्यप को अपने मौजूदा विभागों जैसे वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन और सहकारिता-कौशल विकास के साथ-साथ संसदीय कार्य मंत्रालय भी सौंप दिया गया है।

  • राज्यपाल के नाम से इस आशय की अधिसूचना मुख्य सचिव अमिताभ जैन के दस्तखत से रात 11.50 बजे जारी की गई। इसके एक मिनट बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर केदार कश्यप की जिम्मेदारी बढ़ाने की जानकारी देते हुए उन्हें बधाई भी दी।

केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्रालय दिए जाने के बाद मंत्रिमंडल में उनका कद बढ़ा है। अमूमन संसदीय कार्य सीनियर मंत्रियों के पास ही रहता आया है। केदार को यह मंत्रालय देकर साय सरकार ने उन पर भरोसा भी जताया है। सीएम साय और केदार गुरुवार को वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में तकरीबन डेढ़ घंटा एक साथ थे। लेकिन तब तक किसी को भनक नहीं लगी कि रात तक केदार को नया विभाग दिया जाने वाला है।

गौरतलब है, छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिन से साय कैबिनेट में एक या दो नए मंत्रियों को शामिल करने तथा कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल की चर्चाएं चल रही हैं। केदार को नया विभाग दिया जाएगा, यह चर्चा एक बार भी नहीं हुई। वैसे भी भाजपा अपने चौंकाने वाले निर्णयों की वजह से जानी जाती है।

यह भी पढ़ें : इजराइल के रक्षा मंत्री ने हमास के 7 अक्टूबर के हमले की जांच की मांग की