आरक्षण बिल पर सोमवार को राज्यपाल करेंगी साइन, अटकी भर्तियों को जल्द मिलेगी हरी झंडी

By : madhukar dubey, Last Updated : December 3, 2022 | 9:15 pm

छत्तीसगढ़। विधानसभा में आरक्षण बिल पास होते ही अब विवाद खत्म हो चुका है। इधर, यहां की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा की हमने पहले ही आरक्षण पर विवाद होने पर कहा था की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाए। अब बिल पास हो गया है, इसको मूर्तरूप देने के तत्काल साइन करूंगी। ताकि जल्द से जल्द सरकारी विभागों के खाली पद भरे जाएं।
बता दें, शुक्रवार की रात प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र चौबे, मो.अकबर विधानसभा में आरक्षण संशोधन विधेयक पेश करने के बाद इसे राज्यपाल के पास खुद लेकर गए थे। इसके कुछ विवाद होने की आशंका व्यक्त की जा रही थी। लेकिन अब राज्यपाल ने कह दिया है की मेरा जो नैतिक जिम्मेदारी उसे मैं जल्द पूरी करूंगी।
सोमवार काे इस कानून पर राज्यपाल अनुसुईया उइके हस्ताक्षर करेंगी। इसके बाद प्रदेश में नई आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

एक कार्यक्रम में राज्यपाल ने ये कहा

राज्यपाल ने कहा, विधेयक जब मेरे पास आता है तो उसके बारे में पूरी तरह से परीक्षण किया जाता है। पूरा प्रोसीजर फॉलो होता है, सचिवलाय से लीगल एडवाइजर के पास जाता है वो देखते हैं आखिर में मेरे पास भेजते हैं। ऐसा नहीं है कि विधानसभा में विधेयक पास हुआ और मैं साइन कर दूं।
आज तो शनिवार है। मेरे लीगल एडवाइजर अपने परिजन की शादी की वजह से छुट्‌टी पर हैं। संडे बीतेगा मंडे को मैं हस्ताक्षर करूंगी। मैंने तो पहले ही कहा है।

इन विभागों में होंगी ये भर्तियां

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य प्रशासनिक सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम। वहीं राज्य वन सेवा के साक्षात्कार। स्कूल में 12 हजार शिक्षकों की भर्ती, राज्य सेवा के 171 पदों पर इस साल परीक्षा ली थी। मुख्य परीक्षा में सफल 509 लोगों को साक्षात्कार बाकी। राज्य वन सेवा परीक्षा के साक्षात्कार है। जहां 211 पदों पर भर्ती होना है।