‘कुमारी शैलजा’ की विधायकों से ‘गुफ्तगू’, मंत्री चौबे बोले, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : February 4, 2023 | 6:41 pm

छत्तीसगढ़। (congress national convention) कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटी है। इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा (Miss Selja) पार्टी के पदाधिकारियों और विधायकों से गहन मंत्रणा कर रही हैं। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आज शाम को कुमारी सैलजा की मॉनिटरिंग में राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने के लिए 114 लोगों के नाम की घोषण कर दी गई है। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नाम भी शामिल है।

बता दें, आयोजन की जिम्मेदारी देने के बाद अब यह मंत्रणा चल रही है। जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायकों से कुमारी शैलजा की वन-टू-वन बातचीत चल रही है। बैठक की जानकारी देने के लिए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि कुमारी शैलजा की सभी विधायकों से वन-टू-वन बात कर रही हैं। इस दौरान चुनावी तैयारी को लेकर भी चर्चा हो रही है। बहरहाल, अभी राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर जोर पर है।

आयोजन समिति का अध्यक्ष पवन कुमार बंसल को बनाया गया है। तारिक अनवर इसके संयोजक होंगे। वहीं कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सभी 47 नेता इसके सदस्य होंगे। इस समिति में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटोनी, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाल भी शामिल हैं। आयोजन समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोज और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु को भी विशेष आमंत्रित के तौर पर शामिल किया गया है।