‘OP चौधरी’ से मिले ‘गुरु सुखवंत साहेब’! लिखीं भावनाएं…

By : madhukar dubey, Last Updated : December 9, 2023 | 2:28 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने युवा चेहरों को अधिकांश मौका दिया है। इसमें युवाओं के आइकॉन बन चुके पूर्व आईएएस ओपी चौधरी (Former IAS OP Chaudhary) से मिलने के लिए नवनिर्वाचित विधायक गुरु सुखवंत साहेब (MLA Guru Sukhwant Saheb) मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने मुलाकात के दौरान कई विषयों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने आेपी चौधरी के साथ फोटो भी अपने एक्स पर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने लिखा, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आरंग की जनता का स्वागत है…

आज आरंग की जनता के जनादेश से प्रथम बार चुनाव जीतकर विधानसभा में सदस्य के रूप में प्रवेश करना मेरे लिए जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है जो आप सभी के सहयोग और विश्वास से मुझे प्राप्त हुआ है। यहां आरंग की जनता की आवाज उठेगी, उनके अधिकारों की बात होगी और आरंग के विकास की नई शुरुआत होगी। यहां मेरी नही बल्कि आरंग की जनता की आवाज गूंजेगी।

यह भी पढ़ें : आखिर क्यों रमन सिंह ‘भ्रष्टाचार’ के खिलाफ बरसे!