फर्जी अश्लील सीडी कांड की सुनवाई टली, इसमें भूपेश के अलावा ये हैं सियासी खिलाड़ी
By : madhukar dubey, Last Updated : February 4, 2025 | 5:03 pm
बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी। कांग्रेस इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही। सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।
इधर कवासी की सुनवाई भी टली
कवासी की सुनवाई भी टली – इसी तरह से शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका पर भी सुनवाई नहीं हो पाई। पुलिस बल की कमी की वजह से कवासी को जेल से कोर्ट नहीं लाया जा सका।सेंट्रल जेल प्रशासन ने इस आशय की लिखित सूचना कोर्ट में दी है। कवासी लखमा बीते एक माह से रिमांड पर जेल में है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को रेल सुविधाओं के लिए ऐतिहासिक बजट आवंटन विकसित भारत निर्माण के संकल्प का परिचायक : तोखन