छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

By : hashtagu, Last Updated : December 16, 2025 | 5:59 pm

रायपुर:  छत्तीसगढ़ सरकार ने एकसाथ कई आईएएस अधिकारियों (IAS offiers) का तबादला करते हुए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इस फैसले के बाद जिला प्रशासन की कमान नई टीम के हाथों में चली गई है।

जारी आदेश के अनुसार आईएएस भोस्कर विलास संधिपन 2011 बैच को आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति भी प्राप्त हो चुकी है।

इसके अलावा रणवीर शर्मा आईएएस 2012 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक पद से हटाकर बेमेतरा जिले के कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकार ने कई जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति भी की है। अजित वसंत आईएएस 2013 को कोरबा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। कुणाल दुदावत आईएएस 2017 को कोरिया जिले की जिम्मेदारी दी गई है। देवेश कुमार झा आईएएस 2018 को दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में प्रतिभा मम्मई आईएएस 2018 को बेमेतरा जिले से स्थानांतरित कर नारायणपुर जिले का दायित्व सौंपा गया है। वहीं नम्रता जैन आईएएस 2019 को नारायणपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है और अमित कुमार आईएएस 2019 को सुकमा जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जिलों में शासन और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

1

1

2

2