पेड़ से टकराई इनोवा! MLA रंजना साहू चोटिल

By : madhukar dubey, Last Updated : May 19, 2023 | 4:43 pm

रायपुर। हाइवा को साइड देने के चक्कर में विधायक रंजना साहू (MLA Ranjana Sahu) की तेज रफ्तार इनोवा कार (innova car) पेड़ से टकरा गई। इसमें उन्हें संयोगवश हल्की चोटें आई हैं। शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे के आस-पास रंजना साहू और भाजपा अध्यक्ष देवभोग में आयोजित भाजपा विधायक डमरू धर पुजारी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ये अभी नेशनल हाईवे 130 पर कोदोमाली मोड़ के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

4543 564 1684490799

बताया जा रहा है कि देवभोग की तरफ से तेज रफ्तार में हाईवा आ रहा था। उसे बीजेपी विधायक के ड्राइवर ने साइड देना चाहा। मगर इसी दौरान विधायक की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए रोड किनारे चली गई। इसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई। राहत की बात ये रही कि भाजपा विधायक और बीजेपी जिला अध्यक्ष को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। आस-पास के लोगों की मदद से सभी को मैनपुर अस्पताल लाया गया था। जहां उनका उपचार किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें : BJP के गौठान जाने पर ‘भूपेश’ ने मारे व्यंग! बोले-इनके अंदरखाने भी कबड्डी