Inside story : चौलेश्वर चंद्राकर की ‘सियासी चिट्ठी’ का धमाका! कांग्रेस की अंदरुनी ‘खींचतान’ की पोल-पट्टी

By : madhukar dubey, Last Updated : March 9, 2024 | 6:52 pm

रायपुर। आज किसान महासम्मेलन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में प्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता चौलेश्वर चंद्राकर (Congress leader Choleshwar Chandrakar) और पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने कांग्रेस से अलविदा कर दिया। इसमें प्रदेश कांग्रेस के संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे चौलेश्वर चंद्राकर ने अपने त्यागपत्र के साथ त्यागपत्र देकर और बीजेपी में शामिल होकर बड़ा धमाका कर दिया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू और पूर्व जिला अध्यक्ष चोलेश्वर चंद्रकार ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। इन दोनों नेताओं के साथ ही कुछ कांग्रेस के अन्य नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश (BJP entry) किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव , डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने बीजेपी का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

Chauleshar Chandrakar

उन्होंने अपने पत्र में ये लिखा है, जो अब जमकर वायरल हो रहा

चौलेश्वर चंद्राकर ने अपने पत्र में लिखा, मैं डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा विगत 30 वर्षों से लगातार कांग्रेस पार्टी के सदस्य एवं पदाधिकारी रहकर जनसेवक के रूप में कार्य किया। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष के रूप में मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी द्वारा सर्वक्षेष्ठ जिलाध्यक्ष से सम्मानित किया गया।

युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव उपरांत हजारों युवाओं को कांग्रेस से जोड़ा साथ ही मिडिया समन्वयक के रूप में श्री नंदकुमार पटेल जी के साथ मैंने गोली का दंश भी झेला, लगातार पार्टी के लिए कार्य किया।

  • भूपेश बघेल के अध्यक्षीय कार्यकाल में मुझे प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी बनाया गया। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनाने में भी हम जैसे हजारों कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर कांग्रेस को सत्ता में लाने में भरपूर मदद किया। सत्ता में आने के बाद मुझे पुन: तात्कालीक प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सन 2019, 2020 में जांजगीर चांपा जिले का जिलाध्यक्ष बनाया गया। कोरोनाकाल के वक्त मजदूराें एवं आमजनों का भरपूर सेवा कर हर वक्त उनके साथ खड़े होकर कार्य किया। मुझे क्षेत्र के बड़े नेता के इशारे में पद से हटा दिया गया।

फिर भी कार्य करता रहा, 3 दिनों के बाद मुझे पुन: पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश अध्यक्ष बनाकर सेवा करने का अवसर मिला,साथ ही जांजगीर लोकसभा में कोर्डिनेटर नियुक्त का अतिरिक्त एआईसीसी के द्वारा दायित्व मिला। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मेरा चयन कर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर संपूर्ण राज्य में पदयात्रा करने का अवसर प्रदान किया गया।

  • जांजगीर लोकसभा सीट के सभी विधानसभा में कांग्रेस की जीत हुई। यह संगठन एवं कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली लेकिन एक बड़े नेता को हमेशा श्रेय देने का कार्य होता रहा।

पूरे प्रदेश में पार्टी के लिए निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करते रहा, हाल ही में राहुल गांधीजी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत कर उनका अभिवादन किया गया।

आदरणीय अध्यक्ष जी अपने पार्टी के निष्ठा ईमानदारी से करने वाले प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग में सत्ता जाने के बाद भी कार्य करता रहा। प्रदेश के बड़े नेता के इशारे में मुझे पद से मुक्त किया। किंतु कई ऐसे पदाधिकारियों का पार्टी के खिलाफ लिखित शिकायत जिलाध्यक्ष विधायक प्रत्याशियों के द्वारा किया गया। साथ ही कई वरिष्ठ पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा हुआ है। लेकिन आज वे लोग पार्टी में बने हुए हैं। न ही आपके द्वारा कोई कार्यवाही हुई, यह चिंता का विषय है। निष्ठावान कार्यकर्ता आपके कार्यों पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं।

  • मैं आपके नेतृत्व में कार्य करने में अक्षम हो गया हूं। ऐसा मुझे प्रतीत हुआ है। अत: आपसे विन्रम भाव से निवेदन करते हुए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित करता हूं।
  • Chau 01

    Chau 02

    Chau 03

यह भी पढ़ें :किसान महासम्मेलन : राजनाथ सिंह ने भरी ‘चुनावी’ हुंकार! कांग्रेस के ‘परिवारवाद’, भ्रष्टाचार पर साधे निशाना

यह भी पढ़ें : आलोक सिंह ‘CM विष्णुदेव साय’ के प्रेस अधिकारी नियुक्त

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh : 22 नगरीय निकायों के लिए ‘40.47 करोड़’ रुपए स्वीकृत! विकास को मिलेगी तेज गति

यह भी पढ़ें : Cause-Solution Politics Mega Story : ‘कमल-पंजे की लड़ाई’ में मोदी की निकल पड़ी ‘400’ पार…’छत्तीसगढ़’ में भी क्लीन !