Inside Story : ‘नायक फिल्म’ की स्क्रीप्ट लिख गए ‘डिप्टी CM विजय शर्मा’! ऑन द स्पॉट 2 अफसर सस्पेंड…VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : July 15, 2024 | 10:21 pm

रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने वास्तव में आज बालोद जिले के अपने दौरे पर अनिल कूपर की नायक फिल्म की तर्ज पर स्कि्रप्ट लिख गए। जैसे नायक फिल्म में ‘अनिल कूपर’ जनता के बीच जाते थे और जनता की शिकायत और आंखों देखी दिक्कतों के लिए जिम्मेदार अफसरों को धड़ाधड़ कार्रवाई कर धमाल मचा दिए थे। कुछ ऐसा ही अंदाज आज छत्तीसगढ़ के ‘उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा’ का दिखा। बस फर्क इतना भर है कि ‘अनिल कपूर’ सीएम थे, तो विजय शर्मा डिप्टी सीएम हैं।

  • गौरतलब है कि स्वभाव के नरम और सरल व्यक्तिव के धनी भाजपा के कद्दावर नेता और डिप्टी सीएम विजय शर्मा किसी हालत में विष्णुदेव साय की सरकार में जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले नौकरशाही तंत्र को नहीं बख्शने वाले हैं। उनका कहना कि जनता के काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर चेतावनी के बावजूद भी अधिकारी नहीं मानेंगे तो उन पर कड़ी कार्रवाई होना तय है।

आज बालोद जिले में अपने प्रभारी मंत्री की भूमिका में वहां पहुंचे। जहां उन्होंने कानून व्यवस्था नहीं बना पाने के लिए थानेदार तो किसानों की शिकायतों पर तहसीलदार के निलंबन (Tehsildar’s suspension) के आदेश दिए। उनके एक्शन मोड में आने के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा है। क्योंकि विजय शर्मा ने दो टूक में यह संदेश दे दिया है कि किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • इस बड़ी कार्रवाई से जहां बालोद में लोग जमकर विजय शर्मा की प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं जिले की प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि विजय शर्मा के इस बड़े एक्शन की वजह से कुछ विभागों के अधिकारी जनता से जुड़े कामों में तेजी लाने के लिए तत्काल जुट गए हैं। क्योंकि विजय शर्मा की चेतावनी जाहिर तौर पर आने वाले दिनों पर जनता की शिकायत पर कई और अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

कुछ तरह चला डिप्टी सीएम विजय शर्मा का एक्शन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बालोद जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा आज अपने बालोद जिले के दौरे पर भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर जिले के कलेक्टर और एसपी ने स्वागत किया। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक किए। जहां पर डीसीएम विजय शर्मा ने करीब 2 घटे तक अधिकारियो के साथ बैठक किए। जिले में चल रहे विकास कार्यों तथा शासन के योजनाओ के क्रियान्वयन की जानकारी लिए।

  • वहीं इस बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मीडिया से रूबरू होकर बताए कि इस बैठक में उन्हें कई शिकायतें मिली हैं। वही इस बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्य में।लापरवाही बरतने वाले गुरुर थाना प्रभारी तथा देवरी क्षेत्र के तहसीलदार को निलंबित करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री बनने के बाद हुई पहली बैठक में ही उपमुख्यमंत्री सख्त दिखे। वहीं अधिकारियों को साफ निर्देश दिए की शासन के किसी भी कामों में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। आम लोगों से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री के सख्त तेवर से जिले के प्रशासन अमला में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : अमेठी में लगा नारा हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपना मत स्पष्ट करे : रोहरा

यह भी पढ़ें :क्या ‘पूर्व MLA राजकमल सिंघानिया’ होंगे रायपुर दक्षिण से कांग्रेस के प्रत्याशी! इनकी चर्चा से मची सियासी हलचल