IED ब्लास्ट में ‘जवान’ जख्मी!, एरिया डोमिनेशन पर ‘निकली’ थी टुकड़ी

By : hashtagu, Last Updated : April 20, 2023 | 3:48 pm

दंतेवाड़ा/बीजापुर। दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले (Dantewada-Bijapur district) की सरहद पर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान का नाम सीताराम कुडियम है। बताया जा रहा है कि, बम डिफ्यूज करते समय जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गया था। जवान के हाथ, पैर समेत शरीर कर अन्य अंगों में चोट आई है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पार्टी बांगापाल से करीब 3 किमी अंदर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से यहां पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग के दौरान BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने एक प्रेशर IED बरामद की। जिसे डिफ्यूज किया जा रहा था। बम को डिफ्यूज करने के दौरान जोर का धमाका हुआ और इसकी चपेट में जवाम सीताराम आ गया।

साथी जवानों ने सीताराम को फौरन दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से लगातार सर्चिंग भी की जा रही है। इस इलाके में इससे पहले भी कई बार IED ब्लास्ट हुई है। कई जवान जख्मी भी हुए हैं।

नक्सलियों का चल रहा TCOC

बस्तर में नक्सलियों का TCOC चल रहा है। नक्सली TCOC के दौरान अक्सर कई बड़ी घटाओं को अंजाम देते हैं। नक्सलियों के इस TCOC को देखते हुए। फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भी निकाला जा रहा है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)