कर्नाटक विधानसभा चुनाव : ‘कांग्रेस’ से भूपेश ‘स्टार’ प्रचारक!, इधर, सीजी ‘BJP’ से कोई नहीं

By : madhukar dubey, Last Updated : April 19, 2023 | 6:27 pm

रायपुर। एक बार फिर यूपी, हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव (karnataka assembly elections) में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) स्टार प्रचारक होंगे। इधर BJP ने भी अपने कर्नाटक स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें छत्तीसगढ़ से किसी नेता का नाम शामिल नहीं है। जिसे लेकर कांग्रेस ने जहां बीजेपी पर तंज भी कसा है। इधर बीजेपी की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। बता दें, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच की जंग और भी तेज हो गई है। सभी दलों से अपने उम्मदीवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है और प्रत्याशी अपना नामांकन भी कर रहे हैं।

आज भाजपा ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें छत्तीसगढ़ से कोई भी नेता शामिल नहीं है। वहीं कांग्रेस द्वारा जारी की गई लिस्ट में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम शामिल है। बता दें कि आज जारी हुई इस सूची में केंद्रीय और राज्य के नेताओं समेत 40 लोगों को जगह दी गई है। सूची में सबसे पहला नाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन का नाम शामिल है। इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से सचिन पायलट को जगह नहीं दी गई है। वहीं लोकसभा सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। इस सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी का नाम शामिल है।

इन दिग्गजों को मिली जगह

पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके. शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, जयराम रमेश, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, केरल से सांसद शशि थरूर, राज बब्बर, कन्हैया कुमार समेत 40 नेताओं को जगह दी गई है।