कौशिक का वार! बोले, कांग्रेस ने महतारियों को शुरू से नजर अंदाज किया!

By : madhukar dubey, Last Updated : May 30, 2023 | 10:21 pm

रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक (Dharamlal Kaushik) ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महतारियों को धोखा (Cheat the ladies) देते आई है चाहे वह सत्ता में आने से पूर्व हो या सत्ता में आने के बाद। हर मोर्चे पर असफल कांग्रेस के सरकार के मुखिया भूपेश बघेल के चेहरे पर निराशा का भाव साफ झलक रहा है जिसके कारण वह कुछ भी कह रहे हैं। मुख्यमंत्री के पंद्रह सौ से अधिक दिनों के कार्यकाल गुजर जाने के बाद भी महिलाओं के लिये ऐसा पंद्रह कार्य भी नहीं दिखते हैं जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महतारियों के बीच जा सके।

केवल कथित तौर पर विज्ञापन अभियानों का सहारा लेकर बातें कर रहे हैं

आज प्रदेश की गर्भवती, शिशुवती और किशोरी बालिकाओं को पांच महिनों से सुखा राशन नहीं मिल रहा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केवल चेहरा चमकाने के लिये केवल कथित तौर पर विज्ञापन अभियानों का सहारा लेकर बातें कर रहे हैं। प्रदेश की महिलाओं की चिंता उन्हें बिलकुल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को केवल वोट बैंक मानते आई है।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला विरोधी रही है, कांग्रेस को महिलाओं की याद केवल और केवल चुनाव के समय ही आती है और हर समय महिलाओं को छलने का काम कांग्रेस द्वारा किया जाता है। प्रदेश की महिलाओं को पूर्ण शराबबंदी का वादा करके छला, 25 हजार महिलाओं से रोजगार छीन कर फिर से उन्हें छला, प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के नाम पर प्रदेश की जनता को छला, प्रदेश में महिला अपराध की घटनाओं पर अंकुश लगाने के नाम पर फिर से महिलाओं को छला।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज प्रदेश भर की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से वचिंत है। शराबबंदी की बात हो या कमिशनखोरी के लिए रेडी टू इट योजनाओ की , जिनका निजीकरण कर दिया गया है। कांग्रेस ने हर क्षेत्र में प्रदेश की महिलाओं के साथ छलावा किया है। परन्तु अब महिलाओं की आस टूट चुकी है और उन्होनें तय कर लिया है की आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस की वादाखिलाफ़ी सरकार को उखाड़ फेकना है। उन्होंने कहा कि इस कांग्रेस की सरकार की एक्सपायरी तिथि 2023 ही है।

यह भी पढ़ें : केदार कश्यप बोले-आदिवासी इलाके के 25000 बच्चों के मौत की जिम्मेदार कांग्रेस सरकार माफी मांगे