कोमल हुपेंडी बोले, ‘रामायण महोत्सव’ में छत्तीसगढ़ के कलाकारों का अपमान!..VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : July 27, 2023 | 3:09 pm

रायपुर। आप प्रदेश के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी (State President Komal Hupendi) ने कहा, छत्तीसगढ़ में रायगढ़ में आयोजित रामायण महोत्सव (Ramayana Festival) में रामनामी समाज के जाने माने कलाकार गुलाराम रामनवमी को केवल 33 हजार रुपए दिए गए। जबकि वहीं दूसरी ओर कुमार विश्वास जी को 180 गुना अधिक यानी 60 लाख रुपए दिए गए।

आखिर खुद को छत्तीसगढि़या मुख्यमंत्री कहने वाले भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ के कलाकारों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों कर रहे हैं। क्यों जो छत्तीगसगढ़ का मान सम्मान है, उसे घटाने का प्रयास कर रहे हैं। क्यों छत्तीसगढ़ के माटी का अपमान कर रहे हैं। एक तरफ आप छत्तीसगढि़या वाद की बात करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के कलाकारों का अपमान करते हैं।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : कोमल हुपेंडी बोले, ‘रामायण महोत्सव’ में छत्तीसगढ़ के कलाकारों का अपमान!..VIDEO