मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना, किसानों को राहत

By : madhukar dubey, Last Updated : March 5, 2025 | 2:47 pm

राजनांदगांव/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय(Chief Minister Vishnu Dev Sai) के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना(Farmer’s Advancement Scheme) ने किसानों को बड़ी राहत दी है। राजनांदगांव जिले में इस योजना के तहत धान की खरीदी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से की गई।

जिले के 96 धान उपार्जन केंद्रों में 1 लाख 33 हजार 16 पंजीकृत किसानों से 7.01 लाख टन धान की खरीदी हुई। किसानों के खातों में कुल 1617 करोड़ 38 लाख 53 हजार रुपए का भुगतान किया गया।

पिछले साल की तुलना में 4947 नए किसान पंजीकृत

इस साल खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में पिछले साल की तुलना में 4947 नए किसान पंजीकृत हुए। यह खेती में युवाओं की बढ़ती रुचि को दर्शाता है। पिछले साल 1.28 लाख किसानों से 7 लाख टन धान की खरीदी की गई थी।

कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी व्यवस्थित रही। सभी केंद्रों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक कांटा-बाट, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा और बायोमेट्रिक डिवाइस शामिल हैं।

‘टोकन तुंहर हाथ’ ऑनलाइन एप से टोकन मिलने की सुविधा

किसानों को ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऑनलाइन एप से टोकन मिलने की सुविधा दी गई। इससे उन्हें समय की बचत हुई और धान बेचने में आसानी हुई। सरकार की इस पहल से किसानों में खुशी का माहौल है।

माइक्रो एटीएम लगाए गए

इस साल धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम लगाये गए थे। माइक्रो एटीएम में प्रतिदिन 10 हजार रूपए अधिकतम आहरण की सीमा निर्धारित थी। जिले में उपलब्ध 74 माइक्रो एटीएम के माध्यम से किसानों ने 4 करोड़ 21 लाख 74 हजार रूपए की राशि निकाली गई।

यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र : सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी तकरार, मत्स्य पालन सब्सिडी और शासकीय जमीन में अवैध आवंटन का गूंजा मुद्दा