लोहारीडीह कांड : कांग्रेस ने भाजपा सरकार को लिया निशाने पर

By : madhukar dubey, Last Updated : October 7, 2024 | 9:17 pm

  • कांग्रेस का सियासी हमला : लोहारीडीह के 167 लोगों को फांसी पर चढ़ाना चाहती है बीजेपी सरकार
  • रायपुर 07 अक्टूबर 2024/ लोहारीडीह मामले(loharidih case) में पत्रकारों से चर्चा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोहारीडीह के मामले में 167 लोगों के खिलाफ एफआईआर(FIR against 167 people) दर्ज किया है। हमारे पास जो एफआईआर की कापी आई है उसमें 167 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा विभिन्न धाराओं में दर्ज किया है।

    लोहारीडीह में पूरे गांव को संगीन धाराओं में फंसाकर जेल में डाला गया है।

    भाजपा सरकार 167 लोगों को फांसी की सजा दिलाना चाह रही है, एफआईआर से स्पष्ट हो रहा है।

    कुल 167 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा अन्य लिखकर बचे हुये गांव वालों का भी नाम जोड़ने का रास्ता बनाया गया है।

    ऐसी-ऐसी धारायें सभी 167 लोगों के खिलाफ लगाई गयी है, जिसमें सभी को फांसी की सजा दोहरा आजीवन कारावास की सजा सहित अलग-अलग धाराओं में वर्षों तक जेल में बंद रखने की सजा हो सकती है।

    सरकार ने अपनी विफलता का बदला पूरे गांव से लिया है।

    सभी समाज के लोगों को प्रताड़ित किया गया है।

    साहू समाज के – 137 लोग
    यादव