पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के जन्मदिन पर लगा बधाई का तांता! CM विष्णुदेव और रमन सिंह भी पहुंचे

By : hashtagu, Last Updated : August 2, 2024 | 9:10 pm

  • पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को गजमाला पहना कर भाजपा जिला द्वारा बधाई प्रेषित की
  • रायपुर शहर जिला भाजपा पदाधिकारियों ने लिया रमेश बैस का आशीर्वाद दी बधाई
  • रायपुर। रायपुर शहर जिला द्वारा जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल पूर्व लोकसभा सांसद रायपुर रमेश बैस (Former Governor Ramesh Bais) को रायपुर शहर जिला की टीम द्वारा गजमला पहना कर उनके जन्मदिवस पर बधाई (Happy birthday) देकर आशीर्वाद लिया।

    वरिष्ठ भाजपा नेता और निवर्तमान राज्यपाल आज अपने निज निवास पर आत्मियजनों और शुभचिंतकों से अपने जन्मदिवस के अवसर पर भेंट मुलाकात कर बधाई ग्रहण कर रहे थे इसी कड़ी में भाजपा रायपुर शहर जिला की टीम उनके निवास पहुंची और उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया एवं उनका आशीर्वाद ग्रहण किया आज श्री बैस के जन्मदिवस पर उनके शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ था प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व मंत्री रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत सहित रायपुर शहर जिला के सभी वरिष्ठ नेता उनके निज निवास पहुंचे एवं उन्हें स्वास्थय और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित की।

    Rajaypal002

    • विधायक इंद्र कुमार साहू मोतीलाल साहू पुरंदर मिश्रा गुरु खुशवंत साहब धर्मजीत सिंह नंदे साहू भाजपा सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल अशोक पांडेय छगन मुंडा अशोक बजाज संदीप शर्मा श्याम नारंग सनम जांगड़े लक्ष्मी वर्मा भूपेंद्र सवन्नी शिवरतन शर्मा उपासने जी सुभाष राव सत्यम दुबा अकबर अली गोपी साहू सुभाष अग्रवाल, प्रमोद दुबे, प्रदेश एवं जिला, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीगण जिला जनपंचत के अध्यक्ष सदस्य पार्षद प्रशासनिक अधिकारी छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के की टीम प्रतिष्ठित डॉक्टर्स गणमान्य नागरिक सुबह 10 बजे से देर रात समाचार लिखे जाने तक मिलने का क्रम जारी रहा।

    यह भी पढ़ें : भाजपा सरकार बताए नए 18 लाख आवास बनाने हितग्राहियों को पैसा कब मिलेगा!-कांग्रेस के सवाल