साय सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 41 आईएएस अफसरों का तबादला, 11 जिलों के बदले गए कलेक्टर
By : madhukar dubey, Last Updated : April 19, 2025 | 10:01 pm

रायपुर। पहली बार साय सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी (administrative surgery) की है। शनिवार को 41 आईएएस अफसरों के तबादले की सूची जारी की गई। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि राज्य सरकार सुशासन तिहार मना रही है। ऐसे में आने वाले आवेदनों के निराकरण करने और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल स्थल पर मूर्त रूप देने के लिए इतनी बड़ी संख्या में आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।
प्रदेश के कई कलेक्टर्स, कई सेक्रेटरी, आयुक्तों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जनक प्रसाद पाठक, आयुक्त, उच्च शिक्षा को विशेष सचिव, वन विभाग बनाया गया है। टोपेश्वर वर्मा, सदस्य, राजस्व मंडल, अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर को अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर के पद पर भेजा गया है। वहीं अवनीश कुमार शरण, कलेक्टर, जिला-बिलासपुर को आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, गृह निर्माण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, गरियाबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली के कलेक्टर बदले गए हैं।
11 आईएएस अफसरों को बनाया गया कलेक्टर
संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर, दिव्या उमेश मिश्रा बालोद का कलेक्टर, इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर बनाया गया। कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर नियुक्त किया गया.
नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर बनाया गया। संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर, भगवान सिंह ऊईके को गरियाबंद का कलेक्टर, मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ का कलेक्टर, कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर, जन्मजेय महोबे को जांजगीर कलेक्टर, भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को राजनांदगांव कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देखिए ये लिस्ट

1

2

3

4

5

6

7