मंत्री चौबे का दावा, ‘कर्नाटक-CG’ में बनेगी कांग्रेस की ‘सरकार’!

By : madhukar dubey, Last Updated : April 1, 2023 | 12:45 pm

बिलासपुर। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे (Agriculture Minister Ravindra Choubey) ने जहां राहुल गांधी की संसद से सदस्यता जाने पर बीजेपी की साजिश करार दिया। वहीं उन्होंने दावा किया, कर्नाटक और सीजी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कहा कि संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों को खुलेआम उल्लंघन कर रही है और देश की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा घबरा गई है। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता से कांग्रेस की ताकत कम नहीं हुई है। लेकिन, जिस तरह से षडयंत्र किया गया है, उसका हम विरोध करते हैं। कर्नाटक का चुनाव नफरत के खिलाफ मोहम्मबत के पैगाम वाला आएगा और कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

राहुल गांधी की संसद से सदस्य समाप्त करने के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस हमलावर हो गई है और देश भर में सत्याग्रह आंदोलन चला रही है। इसी कड़ी में मंत्री रविंद्र चौबे ने बिलासपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि क्या इस देश मे बोलने का अधिकार, विचार रखने का अधिकार समाप्त हो गया है, क्या देश मे तानाशाह राज्य की स्थापना हो गई है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी संसद में जनता का सवाल नही कर सकता। राहुल गांधी ने संसद में केवल इतना पूछ लिया कि नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी के सम्बंध क्या है, सैल कम्पनियों के माध्यम से जो 20 हजार करोड़ अडाणी की कम्पनी में लगा है , वह किसका पैसा है, जनता जानना चाहती है, जो सन्देह के घेरे में है और उसकी जांच जेपीसी से कराई जाए।

कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस की सरकार

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि देश भर के कांग्रेस राहुल के साथ हैं। राहुल की संसद से सदस्यता कोई मायने नहीं रखना। लेकिन, जिस तरह से अप्रजातांत्रिक तरीके से षडयंत्र किया गया है, उसका हम विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की और कर्नाटक में ज्यादा समय बिताया। उसका परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखेगा।

सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस लड़ेगी

मंत्री चौबे ने कहा कि कानूनी पक्ष को कांग्रेस का लीगल सेल देख रहा है। कांग्रेस अब भाजपा के अलोकतांत्रिक चरित्र के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। छत्तीसगढ़ के 33 ज़िलों में एक साथ प्रेस कांफ्रेस किया जा रहा है। इसके बाद जय भारत सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। लोकतंत्र को बचाने मशाल शांति मार्च निकाला जाएगा। सभी राजस्व ब्लाकों में प्रेस कांफ्रेस किया जाएगा।

फिर संभाग और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आंदोलन की रणनीति बनाई जा रही है। जिस देश को आज़ाद होने में वर्षो लगे और 7 लाख से अधिक सेनानी शहीद हो गए। युवाओ ने देश के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूल गए। युवतियां विधवा हो गई। लेकिन, देश के लिए खून के आंसुओ को पी गए। जब देश आजाद हुआ तब देश आर्थिक ,सामाजिक, शैक्षणिक सभी क्षेत्रों में शून्य स्तर पर था। जिसे विकसित राष्ट्र बनाने में देश की जनता की मेहनत की और तीन-तीन प्रधानमंत्रियों को जान गंवानी पड़ी। ऐसे में क्या इस त्याग बलिदान से बना देश को एक तानाशाह के हाथों बर्बाद होते देख सकता है। इसके खिलाफ कांग्रेस हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी।