मंंत्री रविंद्र चौबे ने कसे BJP पर तंज! बोले, दहाई का आकड़ा भी छू लें तो बड़ी!

By : hashtagu, Last Updated : August 4, 2023 | 3:21 pm

रायपुर। विधानसभा चुनावी माहौल में बीजेपी-कांग्रेस (BJP-Congress) एक-दूसरे पर लगातार वार कर रही है। ऐसे में प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है। दोनों पार्टी अपनी जीत का दावा कर रहे है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रविंद्र चौबे (Minister Ravindra Choubey) ने भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा है कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोगों ने दावा किया था कि वे 65+ सीटें जीत रहे हैं, लेकिन उनका दावा फेल हो गया और हम 68 सीटें जीते। इस बार के चुनाव में भाजपा अगर दहाई का आंकड़ा भी छू ले तो उनके लिए ये बड़ी जीत होगी। मंत्री चौबे ने गृहमंत्री अमित शाह पर वार करते हुए कहा कि, चाणक्य अमित शाह का गणित फेल हो गया है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : एमपी के सिंगरौली में बीजेपी विधायक के बेटे ने आदिवासी को मारी गोली