MLA यशोदा वर्मा के पुत्र का निधन, CM भूपेश और रमन सिंह ने व्यक्त की संवेदना
By : madhukar dubey, Last Updated : March 27, 2023 | 7:41 pm

रायपुर। खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा (MLA Yashoda Verma) के पुत्र प्रवीण वर्मा का आकस्मिक निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। बता दें, हाल में इनके पुत्र प्रवीण वर्मा (Praveen Verma) एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जहां आज अस्पताल में उनका निधन हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा के सुपुत्र प्रवीण वर्मा की सड़क दुर्घटना में दिवंगत होने का दुखद सूचना प्राप्त हुई।
इस शोक की घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) March 27, 2023
खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा एवं कांग्रेस नेता श्री नीलांबर वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा के निधन का समाचार दुखद है।
एक सड़क दुर्घटना के बाद वह लंबे समय से अस्पताल में जंग लड़ रहे थे।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे।
ॐ शांति: pic.twitter.com/Ulpa5LWRhA
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 27, 2023