BJP के चक्काजाम में फंसे मोहन मरकाम, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : February 17, 2023 | 5:34 pm

छत्तीसगढ़। (B J P) भाजपा के चक्काजाम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Mohan Markam) फंस गए। उनके काफिले को वापस लौटना पड़ा। राजधानी के राम कटोरा तालाब पर भाजपाईयों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान अचानक मोहन मरकाम अपनी कार से जा रहे थे। लेकिन भाजपाइयों के भारी विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने भाजपाइयों से जाने देने के लिए आग्रह किया। लेकिन वे नहीं माने। इस मौके पर भाजपाइयों ने भूपेश सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाए। बहरहाल, किसी तरह से उन्हें पुलिस ने सुरक्षा के घेरे में लेकर वापस भेजा।