मानसून की इंट्री 2 से 3 दिन में! आज बारिश की संभावना

By : hashtagu, Last Updated : June 9, 2024 | 2:25 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री (Entry of south-west monsoon) हो गई है। प्रदेश में 2 दिन पहले मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा की गई है। आमतौर पर प्रदेश में 10 जून को मानसून की एंट्री होती है। मानसून के आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले 3 दिनों में सुकमा से आगे बढ़ते हुए मानसून रायपुर पहुंचेगा।

पिछले साल छत्तीसगढ़ में मानसून देरी से पहुंचा था। 23 जून को मानसून आने के बाद भी प्रदेश में बारिश का पर्याप्त कोटा पूरा हो गया था। वहीं, इस साल मानसून के जल्द आने से प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंग और प्री मानसून के कारण हल्की बारिश होगी।

रायपुर में प्री मानसून की बारिश

रायपुर संभाग में आज और अगले 2 दिन प्री मानसून की बाैछारें पढ़ने के आसार हैं। शाम से ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। वहीं, शनिवार को रायपुर का तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। रात का तापमान काफी नीचे चला गया है। न्यूनतम तापमान 27.17 डिग्री रहा। शनिवार को रायपुर में दिन में गर्मी रही, लेकिन शाम होते ही अंधड़ चलने के कारण गर्मी से राहत मिली। अगले दो-तीन दिनों में मानसून के रायपुर पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े : पीएम मोदी की कैबिनेट में ‘छत्तीसगढ़’ से मंत्री पद के दावेदार! पर अभी सिर्फ कायस