नक्सलियों ने जन अदालत लगाई! ग्रामीण को मार डाला

By : hashtagu, Last Updated : November 21, 2023 | 1:40 pm

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले में मंगलवार को नक्सलियों (Naxalites set up public court) ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक का अपहरण कर लिया, फिर जन अदालत लगाकर उसकी बेरहमी से हत्या (killed the villager) कर दी। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के गोमे गांव का है। ग्रामीण का नाम अमर सिंह उईके बताया जा रहा है।

नक्सलियों ने हत्या की वारदात को अंजाम देने ने बाद कई जगह पर बैनर लगाकर इसकी जिम्मेदारी भी ली। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल के मुताबिक हत्या की सूचना मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बल मौके के लिए रवाना किया गया है।

DRG की मुखबिरी का आरोप

नक्सलियों ने युवक पर डीआरजी के लिए मुखबिरी करने के साथ 21 अक्टूबर को हुई मुठभेड़ में डीआरजी को नक्सलियों का लोकेशन बताने और दो निर्दोष युवकों की हत्या करवाने जैसे कई आरोप लगाया है। इसलिए अमर सिंह को जन अदालत लगाकर मौत की सजा दी गई है।

मरने वाले दो युवक को नक्सलियों ने बताया था निर्दोष

बता दें कि 21 अक्टूबर को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस ने किया था, लेकिन मृतकों के परिजनों ने दोनों का नक्सल संगठन से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था। दोनों युवकों को निर्दोष बताकर नक्सल संगठन से कोई संपर्क नहीं होने की बात कही थी।

सोमवार को बरामद हुआ था 5 IED

वहीं सोमवार को छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के माड़ पखांजूर के जंगलों से जवानों ने 5 आईईडी बरामद किया था। सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने आईईडी प्लांट कर रखा था। सभी आईईडी को जवानों ने निष्क्रिय कर दिया है।