नितिन गडकरी ने भूपेश की तारीफ में बांधे पुल, जानें, जवाब में CM ने क्या कहा

By : madhukar dubey, Last Updated : December 22, 2022 | 7:09 pm

रायपुर। भले ही राजनीतिक रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विचारधारा अलग- अलग हो लेकिन मित्रता के आगे ये सब कोई मायने नहीं रखता। जी, ऐसी ही दोस्ती केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बीच है।आज अपने twitter अकाउंट पर मंत्री नितिन गडकरी ने भूपेश बघेल के तारीफों के पुल बांध दिए। 

उन्होंने भूपेश बघेल की योजनाओं को दिल से प्रशंसा की। वे प्रदेश में सरकारी भवनों को गोबर के पेंट करने के आदेश की सराहना की। यानी गडकरी के कहने का अर्थ है की योजना में गोबर के पेंट का मतलब अपने पुरातन सभ्यता में गोबर से लेपन वैज्ञानिकता के नजरिए से बेमिसाल है। क्योंकि इसमें जीवाणु के मारक क्षमता होती है। इसलिए भी वे भूपेश की इस योजना से खुश हुए। जैसे ही भूपेश को जानकारी हुई कि केंद्रीय मंत्री साथी नितिन गडकरी ने प्रशंसा की है ताे वह भी कहा थमने वाले फिर उन्होंने ने भी ट्विटर पर धन्यवाद दिया।

जब उनके अतिथि स्वीकार किए थे गडकरी

बता दें, एक बार अपने दौरे पर गडकरी प्रदेश के दौरे पर आए थे। उस समय भूपेश बघेल ने पारिवारिक निमंत्रण दिया था। जिसे उन्होंने स्वीकार किया था। वैसे जब भी व्यवहारिक रूप से प्रशंसा की बात होती है तो भूपेश की व्यक्तिगत रूप से तारीफ करने से नहीं चूकते हैं।