TS बाबा के डिप्टी CM बनने का नोटिफिकेशन जारी
By : madhukar dubey, Last Updated : July 6, 2023 | 6:59 pm

छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य मंत्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister of Health Minister TS Singhdev) बनने का नोटिफिकेशन जारी (Release of Notification) शासन ने जारी किया है। इसके बाद से अब वे संवैधानिक रूप से उपमुख्यमंत्री के कामकाज को करेंगे। उनके मार्गदर्शन और आदेशों को शासन संज्ञान में लेगा।
आज ही कैबिनेट की बैठक में सीएम ने टीएस सिंहदेव का स्वागत किया था। बताया जा रहा है कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करने जाएंगे। शाम साढ़े 6 बजे उनके राज्यपाल के यहां जाने की संभावना है।
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)
यह भी पढ़ें : PM नरेंद्र मोदी से कांग्रेस ने पूछे 21 सवाल! 9 साल में कितना ‘कालाधन’ वापस लाए