‘छेरछेरा’ पर BJP ने ‘काका’ से मांगें ‘दान’!, दागे ‘सवालों’ की देखें झलक

By : madhukar dubey, Last Updated : January 6, 2023 | 9:18 pm

छत्तीसगढ़। (chherchhera) छेरछेरा पुन्नी पर्व पर BJP के नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश को बधाई दी। साथ ही इसके बहाने उन्होंने उनसे दान स्वरूप कुछ मांगें भी मांग ली। ऐसे में लगे हाथ, जो वादे नहीं कांग्रेस नहीं पूरी कर सकी है। उसको उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर मांगें रखीं। इतना ही नहीं, कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भी बधाई दी और उनके सामने चुनौतियां भी गिना डाली। साथ ही भूपेश सरकार में जिन कमियों को लेकर BJP कांग्रेस पर हमलावार है। उन्हें भी क्रमबद्ध तरीके से गिना दिए। ऐसे सवालाें की लिस्ट भी BJP छत्तीसगढ़ ने अपने twitter एकाउंट पर पोस्ट किए हैं।

इसमें सबसे खास, विधायक व BJP प्रवक्ता रंजना साहू हैं। जिन्होंने मांगें मानी। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में महादान का एक पर्व है छेरछेरा। और इस दान के पर्व में प्रदेश की बेटी और बहन होने के नाते मैं, प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से आग्रह करती हूं। प्रदेश के बहनों के साथ किए हुए वादे जो शराबंदी का वादा किया था। उसे जल्द से पूरा करें। स्वंय सहायता समूह के कर्जा माफी की बात जो प्रदेश सरकार ने कही थी। उसे जल्द पूरा करें। इसके अलावा बीजेपी के प्रवक्ता ने भी भूपेश सरकार को छेरछेरा पर बधाई देने के बहाने भूपेश सरकार को घेरा। उन्होंने कांग्रेस के वादों की याद दिलाया।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छेरछेरा पर लोगों के घर जाकर पर्व मनाने की औपचारिकताएं पूरी की। पहली बार है जब कोई मुख्यमंत्री आम लोगों के बीच जाकर लोगों से दान लिया। इसके विडियो जैसे ही अपने twitter एकाउंट पर उन्होंने डाला। वैसे ही बीजेपी के नेताओं के ट्विटर पर उनको बधाई देने के साथ ही कांग्रेस के अधूरे वादों की याद दिलानी शुरू हो गया। इसके पीछे कारण है कि मिशन 2023 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी नेता कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि छेरछेरा पर अपने सियासी रंग से रंगने की भरपूर कोशिश की।