नियमितिकरण पर OP बोले, ऐसा कोई सगा नहीं ‘जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं’

By : madhukar dubey, Last Updated : July 29, 2023 | 4:26 pm

रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी (BJP State General Secretary OP Chowdhary) ने कहा, ऐसा कोई सगा नहीं जिसको कांग्रेस ने ठगा नहीं। कर्मचारियों की बात करें तो इन्होंने नियमितिकरण (Regularization) का वादा किया था। टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए विपक्ष के समय सरकार बनने के 10 दिनों के भीतर नियमितिकरण का लिखित में बात कही थी।

इस बात के विडियो भी अलेबल है। लेकिन आज टीएस सिंहदेव जी बयान दे रहे हैं। संविदा कर्मचारियों को नियमितिकरण करने में मुश्किल हैं। दूसरी ओर उनके दूसरे मंत्री रविंद्र चौबे जी कह रहे हैं कि कैबिनेट में चर्चा कर रहे हैं। ये झूठा आश्वासन और छलावा पौने 5 साल तक इन्होंने किया है। आगे भी इसी तरह का काम कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। इसी बीच में पंडरिया में एक संविदा कर्मचारी की दुखद मृत्यु हो जाती है। वो नियमितिकरण के लिए लड़ाई लड़ते हुए वो शहीद हो जाता है। आज वहां सारे कर्मचारी साथियों ने मौन रखा है। इस तरह से वादखिलाफ कांग्रेस ने जो की है । उसके लिए कर्मचारी साथी और छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के लोगों को माफ नहीं करेगी।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : कलेक्टरों के बदले जिले! कई IAS के विभाग भी बदले