छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का तांडव : 9 लोगों की मौत, 5 बच्चे भी

By : madhukar dubey, Last Updated : September 23, 2024 | 7:01 pm

 5 दिनों तक बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां, 6 जिलों में यलो अलर्ट

 राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव(Rajnandgaon) में सोमवार दोपहर बिजली गिरने(lightning strike) से 4 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अचानक मौसम बदलने और बारिश होने से सभी खंडहर में रुके हुए थे। घटना जोरातराई गांव की है। वहीं जांजगी-चांपा में 11 साल के बच्चे की मौत हुई है। जबकि 8 लोग घायल हैं। वहीं बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज रह सकती हैं।

 पेड़ के नीचे खड़े थे तभी गिरी बिजली 

जानकारी के अनुसार रविवार को जांजगीर चांपा में गांव के लोग तालाब के पास पिकनिक मना रहे थे। इस दौरान बारिश से बचने के लिए सभी तालाब के पास आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे। इस बीच बिजली गिरने से 7 युवक 2 बच्चे घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान चंद्रहास दर्वेश (11) को डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। जिला अस्पताल चौकी में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।