‘भूपेश सरकार’ में रजिस्टर्ड 18 लाख में ’88 हजार’ को मिली नौकरी!

प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी मिली है। सदन में आज सरकार से अपने लिखित सवाल में विधायक रजनीश सिंह

  • Written By:
  • Updated On - March 3, 2023 / 06:14 PM IST

छत्तीसगढ़। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी मिली है। सदन में आज सरकार से अपने लिखित सवाल में विधायक रजनीश सिंह (MLA Rajneesh Singh) ने पूछा है कि प्रदेश में कितने बेरोजगार पंजीकृत हैं ? उच्च शिक्षा मंत्री से सवाल करते हुए पूछा है कि प्रदेश में कितने रोजगार चाहने वाले या शिक्षित बेरोजगार (Unemployed) पंजीकृत हैं। इनमें से कितने लोगों को शासकीय या निजी क्षेत्रों में रोजगार मिला ।

इस सवाल के लिखित जवाब में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने जानकारी दी, कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से बेरोजगारों का पंजीयन नहीं किया जाता, बल्कि रोजगार चाहने वाले व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। पंजीकृत व्यक्तियों को 3 वर्ष तक रखा जाता है। 7 फरवरी 2023 की स्थिति में 18 लाख 79,126 लोग रजिस्टर्ड हैं। 2019 से अभी तक कुल 33,333 लोगों को सरकारी क्षेत्रों में और 50,725 लोगों को निजी क्षेत्र में नौकरी दी जा चुकी है।