Photo Story : ‘भूपेश’ ने लिखी ‘बिहार’ की बात! चुनावी रणनीति की झलक
By : madhukar dubey, Last Updated : December 30, 2023 | 9:41 pm
छत्तीसगढ़। प्रदेश की राजनीति में अपना प्रमुख स्थान रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) आज भले विधानसभा की चुनावी जंग हार गए हो। लेकिन ये भी सच है कि हर असफलता से सीखने और कुछ कर गुजरने का जज्बा आज भी भूपेश बघेल में है। यही वजह भी है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में खास जगह दी है। ऐसे में आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2024 लोकसभा की चुनावी जंग के लिए कांग्रेस के मुख्य रणनीतिकारों में शुमार हो गए हैं। जहां वे अपने विचारों के जरिए सभी को प्रभावित कर रहे हैं।
- आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। और लिखा, बात बिहार की..। ‘नेशनल एलायन्स कमिटी’ (National Alliance Committee) के सदस्यों ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव हेतु गठबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बात बिहार की..
'नेशनल एलायन्स कमिटी' के सदस्यों ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव हेतु गठबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। pic.twitter.com/YkFu8lx09S
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 30, 2023
यह भी पढ़ें : CG-Political Story : ‘हसदेव अरण्य’ पर छिड़ी सियासी जंग! ‘कांग्रेस-BJP’ में एक-दूसरे पर निशाना




