चुनावी मंत्र फूंकेंगे PM मोदी! CG से ‘स्पेशल टीम’ 100 कूच

By : hashtagu, Last Updated : June 26, 2023 | 11:54 am

रायपुर। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत देशभर के चुने हुए 3000 कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) संवाद करेंगे। ये कार्यक्रम 27 जून को होना है। पीएम इसके लिए भोपाल आएंगे। वे यहां मुख्य रूप से बीजेपी के बूथ लेवल वर्कर्स सम्मेलन में शिरकत करेंगे जोकि मोतीलाल नेहरू स्टेडियम (Motilal Nehru Stadium) में होगा। यहां देशभर से कार्यकर्ता आ रहे हैं। इस कार्यक्रम का देश के 10 लाख बूथों पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में महामंत्री केदार कश्यप के साथ प्रदेश मंत्री रामू रोहरा के नेतृत्व 100 कार्यकर्ताओ को भोपाल रवाना किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत ये कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  साव ने इसपर कहा कि निश्चित रूप से ये कार्यकर्ता पूरा उत्साह लेकर वहां से लौटेंगे और पार्टी के काम में मदद करेंगे।

कार्यकर्ताओं को चुनावी बूस्टर डोज

बीजेपी को लगता है कि इससे बूथ स्तर के कार्यकर्ता मजबूत होंगे और पार्टी के टॉप लीडर के साथ बातचीत करके उनमें उत्साह बढ़ेगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 10 कार्यकर्ताओं के नाम का चयन किया गया है। सभी चयनित कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन अन्य राज्यों के सीनियर कार्यकर्ताओं द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। ये चयनित कार्यकर्ता वे होंगे जो आगामी चुनावों में बीजेपी के चुनावी बूथ मैनेजमेंट में शामिल होंगे।

इन बातों का ध्यान रखकर किया गया सिलेक्शन

कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया हैंडलिंग, सरल ऐप और नमो ऐप को ऑपरेट करने का अनुभव होना चाहिए।

कार्यकर्ताओं को बूथ और वोटर लिस्ट विश्लेषण पर काम करने का अनुभव होना चाहिए।

कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण और बूथ कमिटी और पन्ना प्रमुख के गठन पर काम आना चाहिए।

उन्हें अपने-अपने बूथ पर मन की बात जैसे कम से कम छह कार्यक्रम आयोजित करने का अनुभव होना चाहिए।

कार्यकर्ताओं को उन लाभार्थियों की लिस्ट बनाने आना चाहिए जो केंद्रीय कल्याण कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हों।

यह भी पढ़ें : अब स्थानीय बोलियों में पढ़ेंगे बच्चे! प्रवेश उत्सव में शामिल होंगे भूपेश