ED की धमक से चढ़ा सियासी पारा! ‘BJP-कांग्रेस’ में ठनी

By : madhukar dubey, Last Updated : August 3, 2023 | 9:33 pm

रायपुर। एक बार प्रदेश में ED की धमक से सियासी पारा चढ़ गया है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस (BJP-Congress) दोनों एक दूसरे पर हमलावार हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि जब भ्रष्ट अधिकारियों व कुछ लोगों पर ईडी एवं आईटी के छापे की कार्यवाही हो रही तो कांग्रेस क्यों परेशान है। कांग्रेस का हाथ क्या भ्रष्टाचारियों के साथ है इस पर कांग्रेस को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। कार्रवाई भ्रष्टाचारियों पर हो रही है और पेट कांग्रेसियों का दर्द हो रहा है।

गुप्ता ने आगे कहा- शराब घोटाला, कोयला घोटाला और ऐसे दर्जनों घोटालों में कांग्रेस पूरी तरह डूबी हुई है। साक्ष्यों के साथ मामले अदालत में पेश किए जा रहे है। आईटी ने रायपुर दिल्ली और भोपाल में दर्ज मामलों में पेश किए हैं। इन दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों से यह दिन के उजाले की तरह साफ है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से किस तरह से सुनियोजित और संगठित लूट के लिए माफिया और सरकारी अधिकारियों के बीच गठजोड़ बन गया था।

नीचे लिंक पर पढि़ए कांग्रेस ने इडी को लेकर क्या कहा

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का वार! यह साबित हो गया ईडी भाजपा की मोर्चा संगठन बन गयी है!